उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है ! मंगल बाहर उत्सुक सा टहल रहा है !
कमरे से कुछ औरतों के बोलने की, और बीच-बीच में एक औरत के चींखने की आवाज आ रही है
! ये सब झूमरी के प्रसव का आयोजन है !...................कुछ समय बाद !
“केहाँ...केहाँ...केहाँ !” बच्चे के रोने की आवाज हुई ! अब मंगल बेचैन हो उठा ! कि
तभी कमरे का दरवाजा खुला, और रामधुनी काकी बाहर निकलीं !
“के हुवा काकी?” मंगल ने उत्सुकतापूर्वक पूछा !
“वही, जौन का डर था !” काकी मुह बिचकाते हुवे बोलीं !
“मतलब.......लईकी.....कौनो बात नही काकी, अब जे हुवा सो अपना ! वईसे,
ऊ सरकारी अफसर कह रहे थे कि लईकी के लिए बड़ी सरकारी-सहूलियत है ! जे हुई है, तो
बेड़ा पार लगाना तो पड़ेगा ही !”
“अरे मंगल! एतने मुसीबत थोड़े है, लईकी त लईकी, ओपर रंग काला ! रूपे-रंग
त लईकी के पास होत है, ई ओमे भी खोटी...!”
“काली.....” कहते हुवे मंगल सर पकड़कर धम्म से बैठ गया !
-पियुष द्विवेदी ‘भारत’
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें